CTET/UPTET पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट 29 : CTET की परीक्षा से पहले इन 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों का जरूर करें अध्ययन

 CTET की परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी 2022


तक आयोजित कराई जानी है। UPTET की परीक्षा कैंसिल होने के बाद बोर्ड की तरफ से नई परीक्षा तिथि की घोषणा की जा चुकी है।

 UPTET की नई परीक्षा तिथि 23 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। इसलिए जो भी प्रतियोगी छात्र इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें।

ऐसे में इस लेख के जरिए पर्यावरण अध्ययन के विगत वर्षों में कराए गए परीक्षाओं में से 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर सहित संग्रह को लेकर आए है। इसलिए आप इन प्रश्नों का अभ्यास अच्छी तरह से कर लें और अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान करें।


CTET/UPTET Enviromental Study Practice Set 


CTET/UPTET पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट 


प्रश्न. EVS में मानचित्रण कौशल –


रिकॉर्डिंग कौशल को विकसित करता है।


स्थानों की सापेक्ष स्थिति की समझ को विकसित करता है।


लैण्डस्कैप खींचने के कौशल को विकसित करता है।


पूर्वानुमान और गणना के कौशल को विकसित करता है।


उत्तर : 2


प्रश्न. कक्षा V के समयन आमतौर पर अपना दिया हुआ कक्षा का कार्य नहीं करते हैं। मुद्दे को हल करने का सबसे अच्छा उपाय हो सकता है।


माता-पिता से बात करे और उन्हें सलाह दे


उसे वैकल्पिक और आसान गृहकार्य दें।


उसकी कठिनाई का पता लगाने और उसके अनुसार कक्षा कार्य को समायोजित करने के लिए उससे बात करे।


किसी दूसरे बच्चे को उसकी कक्षा के कार्य को पूरा करने में मदद करें।


उत्तर : 3


प्रश्न. मुस्कान ने “परिवहन में डीजल वाहनों का उपयोग निषिद्व होना चाहिए” विषय पर एक वाद-विवाद का आयोजन किया। मुस्कान के द्वारा इस विषय पर कक्षा में वाद-विवाद के आयोजन का क्या उद्देश्य है?


वह आधुनिक वाहनों के उपयोग के लाभों पर छात्रों को संवेदनशील बनाना चाहती है।


यह इस मुद्दे पर छात्रों को कई दृष्टिकोणों की सराहना करने में मदद करता है।


वह पूरी तरह से परिवहन में डीजल वाहनों पर प्रतिबन्ध लगाने की आवश्यकता पर छात्रों को संवेदनशील बनाना चाहती है।


यह छात्रों के विचारों को जानने और उन्हें सही करने में


उत्तर : 3


प्रश्न. कुछ हजार वर्ष पहले भारत में तालाबों के निर्माण के अल-बिरूनी के अवलोकर के आधार पर कक्षा 5 के EVS के पाठ्य पुस्तक में एक अनुच्छेद है। इस अनुच्छेद को शामिल करने का क्या उद्देश्य होगा ?

A. यह इतिहास के स्रोतों की पहचान करने में शिक्षार्थियों की मदद करता है।

B. यह शिक्षार्थियों को उनके अवलोकनों की रिकॉर्डिंग में सुधार करने में मदद करता है।

C. यह शिक्षार्थियों को कुछ 1000 वर्ष पहले भारत में मौजूद तकनीक की सराहना करने में मदद करता है।

D. यह शिक्षार्थियों को इतिहास में साक्ष्य की भूमिका की सराहना करने में मदद करता है।


A और C


A और D


A, B और C


A, C और D


उत्तर : 4


प्रश्न. EVS की एकीकृत प्रकृति सहायक है।


शिक्षार्थी केन्द्रित उपागम का पालन करने और संकल्पनाओं की अधिक संख्या का परिचय देने में।


दी गई सूचनाओं और विवरणों से सीखने में


पाठ्यचर्या के भार को कम करने और विशिष्ट प्रकरणों को पेश करने में।


पाठ्यचर्या को भार को कम करने और शिक्षार्थियों को सार्थकतापूर्वक सीखने में।


उत्तर : 3


विज्ञापन


प्रश्न. निम्नलिखित में से क्या EVS में आकलन का एक व्यापक संकेतक नहीं है?


समानता के प्रति सरोकार


अवधारणा मानचित्रण


सहयोग


न्याय के प्रति सरोकार


उत्तर : 2


प्रश्न. ‘भारत जल सप्ताह’ 2019 कब मनाया गया है?


15 जनवरी से 21 जनवरी


22 मार्च से 26 मार्च


2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर


24 सितम्बर से 28 सितम्बर


उत्तर : 4


प्रश्न. निम्नलिखित में से ऊर्जा के गैर पारम्परिक स्रोतों का समूह है


खनिज तेल प्राकृतिक गैस, कोयला


कोयला, पवन ऊर्जा, बायोगैस


सौर ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा, पवन ऊर्जा


भू-तापीय ऊर्जा प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम


उत्तर : 3


प्रश्न. विटामिन B12 में उपस्थित धातु है


सोडियम


मैग्नीशियम


कोबाल्ट


लोहा


उत्तर : 3


प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा पेट्रोलियम का उप-उत्पाद नहीं है?


कोक


बिटुमिन


पैराफिन मोम


स्नेहक तेल


उत्तर : 1


प्रश्न. निम्न में से कौन-से क्रियाकलाप जंगलों के विनाश के लिए उत्तरदायी है?


बीस से टोकरी बनाना


बांध का निर्माण करना


पत्तो से पतल बनाना


कृषि के लिए भूमि तैयार करना


कूट


केवल 1


2, 4 और 5


1,3 और 5


2, 4 और 1


उत्तर : 3


प्रश्न. ओजोन के बारे में निम्न में से सत्य है


यह जानवरों व पादपों के श्वसन के लिए अनिवार्य है।


यह पराबैगनी किरणों का अवशोषण करती है।


वायु में इसका प्रतिशत लगभग 3% है।


इसका उपयोग जल को रोगाणु रहित करने में किया जाता है।


कूट


1, 2 और 3


2 और 4


केवल 2


1 और 4


उत्तर : 2


प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन में एक अच्छे दत्त कार्य का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए


प्रभावी अधिगम के लिए पाठ को दोहराना


समय का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना


शिक्षार्थियों में अनुशासन बनाए रखना


अधिगम विस्तार के अवसर उपलब्ध कराना


उत्तर : 4


प्रश्न. मौसम का महत्त्वपूर्ण तत्व जो भारत में कृषि को प्रभावित करता है


तापमान


आर्द्रता


वर्षा


वायु की गुणवत्ता


उत्तर : 3


प्रश्न. माउण्ट एवरेस्ट कहाँ स्थित है?


भारत


चीन


तिब्बत


नेपाल


उत्तर : 4


प्रश्न. भूकम्प के लिए उत्तरदायी पृथ्वी की प्लेटें पाई जाती हैं


भू-पर्पटी में


पृथ्वी के प्रवार में


पृथ्वी की आंतरिक क्रोड में


पृथ्वी की बाह्य क्रोड में


उत्तर : 1

प्रश्न. पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधनों का अपूर्ण दहन देता है।


नाइट्रोजन ऑक्साइड


सल्फर डाइऑक्साइड


कार्बन मोनोऑक्साइड


कार्बन डाइऑक्साइड


उत्तर : 3


प्रश्न. ‘मिनीमाता रोग’ ऐसी मछली खाने से होता है, जिसमें अधिक मात्रा में पाया जाता है


कैडमियम


आर्सेनिक


पारा


ये सभी


उत्तर : 3


प्रश्न. माउण्ट एवरेस्ट कहाँ स्थित है?


भारत


चीन


तिब्बत


नेपाल


उत्तर : 4


प्रश्न. पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधनों का अपूर्ण दहन देता है।


नाइट्रोजन ऑक्साइड


सल्फर डाइऑक्साइड


कार्बन मोनोऑक्साइड


कार्बन डाइऑक्साइड


उत्तर : 3


प्रश्न. “किसी परिभाषित भौगोलिक अवस्थिति में ही विशिष्ट उपस्थिति” की पारिस्थितिकीय अवस्था को कहते हैं


संकटग्रस्त


संधारणीय


पैण्डेमिक


एण्डेमिक


उत्तर : 4


प्रश्न. कार्बनिक पदार्थ के अपघटन के समय मृदा में,

निम्नलिखित में से कौन उत्पादित नहीं होता है?


जल


कार्बन डाइऑक्साइड


पोषक तत्त्व


ऑक्सीजन


उत्तर : 4


प्रश्न. विश्व पर्यावरण दिवस 2018 की थीम थी


प्रकृति से लोगों को जोड़ना


अपनी आवाज उठाइए, समुद्र तल नहीं


प्लास्टिक प्रदूषण को पराजित करना


सावधानीपूर्वक उपभोग करें


उत्तर : 3


प्रश्न. ओजोन के सम्बन्ध में सही कथन का चयन कीजिए


हमारे वायुमण्डल में ओजोन का प्रतिशत 7.8% है


क्षोभमण्डल में उपस्थित ओजोन “उत्तम ओजोन” है


ओजोन पराबैगनी किरणे अवशोषित कर ऑक्सीजन निर्मित करता है


ओजोन समतापमण्डल में क्लोरोफ्लोरो कार्बन की मात्रा में वृद्धि करता है


उत्तर : 3


प्रश्न. वर्ष 1992 के रियो शिखर सम्मेलन का ‘एजेण्डा 21’ सम्बन्धित है


संधारणीय विकास से


प्रदूषक कीमत देगा का सिद्धान्त से


पर्यावरण शिक्षा से


ओजोन परत के संरक्षण से


प्रश्न. भू-पारिस्थितिकीय तन्त्र में ऊर्जा का महत्त्वपूर्ण स्रोत


सूर्य


चन्द्रमा


पृथ्वी


शुक्र


उत्तर : 1


प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी प्राकृतिक वनस्पति मरुस्थलीय प्रदेशों में पाई जाती है?


महोगनी


फर


कैक्टस


चन्दन


उत्तर : 3


प्रश्न. टाइटन किस ग्रह का प्राकृतिक उपग्रह है?


वरुण


शनि


बुध


शुक्र


उत्तर : 2


प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी बायो-डीजल की फसल है?


कपास


गन्ना


जेट्रोफा


आलू


उत्तर : 3


प्रश्न. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम किस वर्ष पारित हुआ था?


1982


1992


1986


1996



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गणित सीखने-सिखाने का सही क्रम क्या होना चाहिए?

गणित में जोड़ शिक्षण के तरीके और गतिविधियां, देखें गतिविधियों के माध्यम से

विद्यालयों में सहशैक्षिक गतिविधियों को कैसे क्रियान्वित करें?