CTET परीक्षा देने जा रहे हैं तो ‘वंशानुक्रम और वातावरण’ के इन सवालों को एक बार, जरूर पढ़ लेवें

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा CTET परीक्षा का आयोजन


किया जा रहा है, यह परीक्षा 16 दिसंबर से शुरू होकर 13 जनवरी 2022 तक चलेंगी, बता दें कि सीबीएसई द्वारा पहली बार यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जा रही है।

 हालांकि 16 दिसंबर को आयोजित परीक्षा में पहली शिफ्ट का पेपर तो सफलतापूर्वक हो चुका था, लेकिन दूसरी शिफ्ट का पेपर कुछ Technical issue के कारण postpone कर दिया गया।

यदि आप CTET परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो हमारे द्वारा रोजाना सीटेट परीक्षा के लिए प्रैक्टिस सेट और रिवीजन क्वेश्चन शेयर किए जा रहे हैं।

इसी श्रंखला में आज हम ‘बाल विकास और शिक्षाशास्त्र’ (CDP) के अंतर्गत पूछे जाने वाला एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक “वंशानुक्रम और वातावरण” (MCQ on Heredity and Environment CTET) पर आधारित सवाल आपके लिए लेकर आए हैं परीक्षा में इस टॉपिक से सवाल मुख्य रूप से पूछे ही जाते हैं परीक्षा हॉल में जाने से पूर्व आपको इन सवालों पर एक नजर अवश्य डाल लेना चाहिए।

वंशानुक्रम वातावरण के यह सवाल परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं —Heredity and Environment Based Practice Questions for CTET 2021 paper 1 and 2


Q.1 “वंशानुक्रम व्यक्ति की जन्मजात विशेषताओं का पूर्ण योग है ” यह कथन किसका है –


उत्तर- बी.एन झा


Q.2 व्यवस्था जो कि माता-पिता की किस भी गुणसूत्र जोड़े के अलग ना हो पाने के कारण होती है कहलाती है –


उत्तर- डाउन सिण्ड्रोम


Q.3 आंख के रंग को कौन सा कारक प्रभावित करता है ?


उत्तर- अनुवांशिकता


Q.4 “वातावरण में विश्वा तत्व आ जाते हैं जिन्होंने व्यक्ति को जीवन आरंभ करने की समय से प्रभावित किया है” यह कथन किसका है


उत्तर- वुडवर्थ


Q.5 “माता-पिता की शारीरिक एवं मानसिक विशेषताओं का संतानों में हस्तांतरण होना वंशानुक्रम है “यह कथन किसका है –


उत्तर- जेम्स ड्रेवर


Q.6 “वातावरण में बाहरी शक्ति जो हमें प्रभावित करती है “यह कथन किसका


उत्तर- रॉस


Q.7 “व्यक्ति वंश क्रम तथा वातावरण का योग नहीं है , गुणनफल है “कथन है


उत्तर- वुडवर्थ


Q.8 “वातावरण में हर वस्तु है जो व्यक्ति के पित्र्यैकोके अतिरिक्त वस्तु को प्रभावित करती है”


उत्तर- एनास्टसी


Q.9 “वातावरण में हर वस्तु है जो किसी अन्य वस्तु को घेरे हुए हैं और उस पर अपना सीधा प्रभाव डालती है” यह कथन किसका है –


उत्तर- जिस्वर्ट


Q.10 बुद्धिमान माता-पिता के बच्चे बुद्धिमान साधारण माता-पिता के बच्चे साधारण और मंदबुद्धि माता-पिता के बच्चे मंदबुद्धि होते हैं यह कथन वंशानुक्रम के किस नियम पर आधारित है ?


उत्तर- समानता का नियम


Q.11 वंशानुक्रम का वह नियम जिसमें बालक अपने माता -पिता के विपरीत गुण प्रदर्शित करते हैं –


उत्तर- प्रत्यागमन का नियम


Q.12 वंशानुगत रोग है ?


उत्तर- वर्णांधता और हीमोफीलिया


Q.13 वंशानुक्रम का वह नियम जिसमें बालक को अपने माता-पिता के अर्जित किए गए गुण प्राप्त नहीं होते ?


उत्तर- अर्जित गुणों के संक्रमण का नियम


Q.14 बीजकोश की निरंतरता का नियम दिया ?


उत्तर- बीजमैन


Q.15 व्यक्ति किस रोग में लाल तथा हरे रंग में भेद नहीं कर पाता है?


उत्तर-वर्णांधता


Q.16 संतान को पिता से कितने प्रतिशत जीन प्राप्त होते हैं


उत्तर-  50% 


Q.17 अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक हैं


उत्तर- वातावरण और वंशानुक्रम


Q.18 प्रकृति पोषण विवाद में प्रकृति से क्या अभिप्राय है?


उत्तर- जैविक विशेषताओं या वंशानुक्रम सूचनाएं


Q.19 मानव व्यक्तित्व परिणाम है –


उत्तर- अनुवांशिकता और वातावरण की  अंतः क्रिया का


Q. 20 सामान्य संयुक्त कोशिका में गुणसूत्रों के जोड़े होते हैं?


उत्तर-23

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गणित सीखने-सिखाने का सही क्रम क्या होना चाहिए?

गणित में जोड़ शिक्षण के तरीके और गतिविधियां, देखें गतिविधियों के माध्यम से

विद्यालयों में सहशैक्षिक गतिविधियों को कैसे क्रियान्वित करें?